मीरजापुर
गंगा नदी का जलस्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। केंद्रीय जल आयोग, ओझला ब्रिज गेज साइट मीरजापुर पर दिनांक 21/08/2026 को रात 08:00 बजे तक गंगा का वर्तमान जलस्तर 74.380 मीटर दर्ज किया गया।
जलस्तर में बढ़ाव की प्रवृत्ति बनी हुई है। पिछले 4 घंटे में नदी 4 सेंटीमीटर बढ़ी है, बढ़ाव की दर 1.00 सेमी प्रति घंटा है।
विभागीय आंकड़ों के अनुसार चेतावनी बिंदु 76.724 मीटर और खतरा बिंदु 77.724 मीटर निर्धारित है, जबकि इस स्थल का अब तक का सर्वाधिक बाढ़ स्तर (H.F.L.) 80.380 मीटर है।
वर्तमान में गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से 2.34 मीटर और खतरे के निशान से 3.34 मीटर नीचे बह रहा है। जलस्तर में लगातार वृद्धि को देखते हुए प्रशासन निगरानी बनाए हुए है।









Users Today : 18
Users This Year : 24098
Total Users : 36691
Views Today : 47
Total views : 72130