मिर्ज़ापुर
जिले के जरगो बांध पर शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। नहाते समय एक युवक के डूबने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सोनवर्षा निवासी मोहन गुप्ता के रूप में हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना सुबह करीब आठ बजे की है। मोहन गुप्ता बांध में नहा रहे थे, तभी गहरे पानी में चले जाने से वे डूब गए। युवक को डूबता देख आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही इमिलिया चट्टी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। गोताखोरों की मदद से बांध में तलाश अभियान शुरू किया गया। घटना की खबर फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजनों में कोहराम मच गया।
पुलिस टीम ने बांध के आसपास लगातार खोजबीन की। घंटों की मशक्कत के बाद आखिरकार युवक का शव बरामद कर लिया गया। शव मिलते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आगे की कार्रवाई जारी है।
सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल जरगो बांध पर लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बांध पर चेतावनी बोर्ड लगाए जाएं और सुरक्षा इंतजाम पुख्ता किए जाएं, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।










Users Today : 21
Users This Year : 24101
Total Users : 36694
Views Today : 53
Total views : 72136