वाराणसी
रामनगर थाना क्षेत्र के पंचवटी चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार कांस्टेबल को टक्कर मार दी। गनीमत रही कि कांस्टेबल बाल-बाल बच गया, उसे मामूली चोटें आई हैं।
बताया जा रहा है कि कांस्टेबल ड्यूटी पर जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना पर पहुंची रामनगर पुलिस ने घायल कांस्टेबल को उपचार के लिए भेजा और ट्रक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।









Users Today : 23
Users This Year : 24103
Total Users : 36696
Views Today : 74
Total views : 72157