सपा की बूथ कमेटी की बैठक, पीडीए को जागरूक कर घर-घर पहुंचेगी पार्टी की नीतियां

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

:
डीडीयू नगर

आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने बूथ स्तर पर तैयारी तेज कर दी है। इसी क्रम में क्षेत्र के सरेसर, आलमपुर, मुस्तफापुर और खानजहांचक में सपा की बूथ कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं ने पीडीए को मजबूत करने और सपा की नीतियों को घर-घर तक पहुंचाने पर विस्तृत चर्चा की।

बैठक को संबोधित करते हुए सकलडीहा विधानसभा महासचिव अनिल चौहान ने कहा कि चुनाव जीतने के लिए बूथ ही सबसे बड़ी इकाई है। बूथ कमेटी को सक्रिय कर हर गांव, हर घर तक पार्टी का संदेश पहुंचाया जाएगा।

कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया गया कि वे पीडीए – पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक और अगड़ा समाज के लोगों से संवाद कर उन्हें पार्टी से जोड़ें। साथ ही सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर कर सपा की लोक कल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाया जाए।

बूथ कमेटी का गठन – हर बूथ पर 25 सदस्यीय कमेटी बनाकर जिम्मेदारी तय की जाए।पीडीए जागरूकता अभियान गांव-गांव चौपाल लगाकर पीडीए समाज को एकजुट किया जाए।जनसंपर्क मतदाता सूची का सत्यापन कर नए मतदाताओं को पार्टी से जोड़ा जाए।सोशल मीडिया युवा कार्यकर्ता सोशल मीडिया के माध्यम से सपा की नीतियों का प्रचार करें।

बैठक में केदार यादव, लक्ष्मण पासवान, अरविंद यादव “बबलू”, रामबिलास यादव, मंगल यादव, राहुल यादव, विशाल चौधरी, सुरेश मौर्या, बंशीलोचन गोंड, अशोक शर्मा, राहुल पाल, मनोज राम, अशरफ, राजकुमार सोनकर सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी के पर्व के दृष्टिगत परखी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से संवाद कर जाना कुशलक्षेम; अप्रत्याशित भीड़ के बीच सुरक्षा, सुविधा, भीड़ नियंत्रण एवं निर्बाध यातायात को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

कंपोजिट विद्यालय कल्लीपुर विकास क्षेत्र आराजी लाइन में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद सौजन्य से राजेश कुमार पटेल पत्रकार के नेतृत्व में वृक्षारोपण और अध्यापक को वितरण