गोपीगंज कोतवाली के पीछे वार्ड नंबर 14 में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया जब एक किशोरी अपने प्रेमी की रिहाई की मांग को लेकर मोबाइल टावर पर चढ़ गई।
जिस परिसर में टावर लगा है उसके चारों ओर करीब 12 से 14 फीट ऊंची बाउंड्री है। ऐसे में किशोरी टावर तक कैसे पहुंची और उस पर कैसे चढ़ी, यह लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा। घनी बस्ती के बीच टावर पर किशोरी को देख आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
मोहल्ले के कुछ युवक उसे समझाने के लिए हिम्मत कर ऊपर पहुंचे। सूचना पर चौकी पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस और युवकों ने काफी समझा-बुझाकर किशोरी को सुरक्षित नीचे उतार लिया।
जानकारी के अनुसार किशोरी का प्रेमी किसी मामले में जेल भेजा गया है। उसकी रिहाई की मांग को लेकर किशोरी ने यह कदम उठाया। हालांकि युवक को किस मामले में जेल भेजा गया है और किशोरी के टावर पर चढ़ने की पूरी वजह क्या है, यह पुलिस की जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
फिलहाल पुलिस ने किशोरी को परिजनों को सौंप दिया है और मामले की जांच कर रही है।











Users Today : 27
Users This Year : 23638
Total Users : 36231
Views Today : 41
Total views : 71144