हाइवे मार्ग पर घूमते आवारा पशु दुर्घटना को दे रहे दावत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

सकलडीहा हाइवे मार्ग पर सुबह शाम आवारा पशुओं के आ जाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। व्यापारियों ने आये दिन हो रहे दुर्घटना को लेकर आवारा पशुओं को पशुआश्रय केन्द्र भेजने की मांग किया है।

शासन प्रशासन और न्यायालय की ओर से हाइवे मार्ग पर आये दिन हो रहे दुर्घटना को संज्ञान में लेते हुए आवारा पशुओं को लेकर सख्त निर्देश दिया गया है। इसके बाद भी सकलडीहा में बीते कई दिनों से आधा दर्जन से अधिक आवारा पशुओं के सुबह शाम सड़क पर आ जाने से दुर्घटना की संभावना बनी रहती है।

कई बार दुर्घटना होने से लोग बाल बाल बच गये। व्यापारियों की ओर से सड़क पर घूम रहे आवारा पशुओं को पशुआश्रय केन्द्र भेजनवाने की मांग किया है। उधर बीडीओ विजय कुमार सिंह ने पशुओं को कर्मचारियों के माध्यम से पशुआश्रय केन्द्र भेजवाने का आश्वासन दिया है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी के पर्व के दृष्टिगत परखी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से संवाद कर जाना कुशलक्षेम; अप्रत्याशित भीड़ के बीच सुरक्षा, सुविधा, भीड़ नियंत्रण एवं निर्बाध यातायात को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

कंपोजिट विद्यालय कल्लीपुर विकास क्षेत्र आराजी लाइन में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद सौजन्य से राजेश कुमार पटेल पत्रकार के नेतृत्व में वृक्षारोपण और अध्यापक को वितरण