मिर्जामुराद
क्षेत्र के मेंहदीगंज गांव स्थित भाजपा जिलाध्यक्ष के कैंप कार्यालय पर जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामीणों के मौजूदगी में जिलाध्यक्ष द्वारा झंडा फहराया गया।इसी तरह गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व. वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में गुरुवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस पर महाविद्यालय के प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम द्वारा झंडा फहराया गया।
वही प्रबंधक द्वारा क्षेत्र के गांव से आए हुए छोटे छोटे बच्चों में मिठाई वितरण किया गया।महाविद्यालय की छात्राओं ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में देश भक्ति गीतों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश की।वही मेंहदीगंज स्थित पी.एस पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल द्वारा स्कूल परिसर में झंडा फहराया गया।
स्कूल के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया।गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित सत्यनारायण सिंह नेशनल स्कूल में चेयरमैन उपेन्द्र सिंह गौतम व प्रबंधक प्रवीण सिंह गौतम द्वारा झंडा फहराया गया।गौर गांव स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान विजय कुमार गुप्ता, गौर गांव स्थित जीवा इंटर नेशनल स्कूल में प्रबंधक विनोद तिवारी द्वारा, खजुरी स्थित सूर्यांश हॉस्पिटल में निदेशक डॉ. सौरभ सिंह द्वारा, चित्रसेनपुर स्थित अमरावती देवी इंटरमीडिएट कालेज में प्रधानाचार्य संदीप सिंह द्वारा, ठठरा गांव स्थित पंचायत भवन पर ग्राम प्रधान सुनील कुमार बिन्द द्वारा झंडा फहराया गया।
वही नन्हे-मुन्ने बच्चों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया। महाविद्यालय पर प्राचार्या डॉ. संगीता सिंह, सचिव योगेश सिंह, डॉ. आशुतोष उपाध्याय, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, डॉ. अंजना सिंह, मुकेश यादव, अंजली जायसवाल, अमृता सिंह, गौरव उपाध्याय, स्नेहा मिश्रा, राजेश सिंह, रामजी यादव, वीरेंद्र विश्वकर्मा, राकेश यादव, दिनेश समेत अन्य लोग मौजूद रहे।










Users Today : 3
Users This Year : 23614
Total Users : 36207
Views Today : 3
Total views : 71106