भजन विहार में धूमधाम से मनाया गया तीज महोत्सव

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

उत्तर प्रदेश

नगर के गली नंबर 6, भजन विहार में तीज महोत्सव धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और पारंपरिक तीज पर्व की खुशियों को एक-दूसरे के साथ साझा किया। कार्यक्रम की संयोजिका अमिता वशिष्ठ रहीं। महोत्सव के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक अंदाज में खूब झूला झूला और तीज के गीतों के बीच कार्यक्रम का आनंद लिया।

पूरे आयोजन के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में श्रुति को तीज क्वीन चुना गया। आयोजकों की ओर से उन्हें पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। तीज क्वीन चुने जाने पर उपस्थित महिलाओं ने श्रुति को बधाई दी। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रकाश चौधरी, ललित माधव गोपाल एवं अमित शर्मा ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।

उनके सहयोग से आयोजन को बेहतर ढंग से संपन्न कराने में मदद मिली। इस अवसर पर कार्यक्रम की संयोजिका अमिता वशिष्ठ ने तीज पर्व की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है। यह पर्व महिलाओं के लिए विशेष महत्व रखता है और आपसी प्रेम, सौहार्द, उल्लास तथा पारिवारिक सुख-समृद्धि की भावना को मजबूत करता है।

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से महिलाओं को एक साथ मिलकर अपनी संस्कृति और परंपराओं को जीवंत रखने का अवसर मिलता है। अंत मे सभी ने बागपत के सुप्रसिद्ध शंकर नान भंडार के छोले भटूरो को प्रसाद रूप में ग्रहण किया। महोत्सव में उर्मिला, स्वाति, करिश्मा, श्वेता, पूनम, शालू, मेघा सहित अनेक महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और तीज महोत्सव को यादगार बनाया।

 

रिपोर्ट: विवेक जैन

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने श्रावण मास के तृतीय सोमवार एवं नागपंचमी के पर्व के दृष्टिगत परखी सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था, कांवड़ यात्रियों एवं श्रद्धालुओं से संवाद कर जाना कुशलक्षेम; अप्रत्याशित भीड़ के बीच सुरक्षा, सुविधा, भीड़ नियंत्रण एवं निर्बाध यातायात को लेकर अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश।

कंपोजिट विद्यालय कल्लीपुर विकास क्षेत्र आराजी लाइन में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रीय पत्रकार परिषद सौजन्य से राजेश कुमार पटेल पत्रकार के नेतृत्व में वृक्षारोपण और अध्यापक को वितरण