उत्तर प्रदेश
स्वर्णकार संघ, जिला वाराणसी के तत्वावधान में “रक्तदान महादान” के संदेश के साथ “स्वैच्छिक रक्तदान शिविर” का आयोजन “ब्लड बैंक कंपोनेंट यूनिट, कबीरचौरा, मंडलीय चिकित्सालय वाराणसी” में किया गया। शिविर में दो दर्जन लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए स्वेच्छा से रक्तदान किया और समाजसेवा की मिसाल पेश की। रक्तदाताओं को “रक्तदाता सम्मान पत्र” भी प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी मौजूद रहे। उन्होंने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि रक्तदान एक महान सामाजिक सेवा है। हमारे द्वारा किया गया रक्तदान जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

संघ के प्रदेश अध्यक्ष रवि सर्राफ ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन के लिए वरदान बन सकता है। समाजहित में इस प्रकार के सेवा कार्य आगे भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
इस अवसर पर संघ के जिलाध्यक्ष कमल कुमार सिंह ने अधिक से अधिक लोगों को नियमित रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम में रक्तदाताओं का आभार जिला महामंत्री किशोर सेठ ‘पूर्व पार्षद’ ने किया।
रक्तदान करने वालों में किशोर सेठ, संदीप पांडेय, श्याम सेठ, राम प्रकाश सेठ, हिमांशु सिंह, शिवांशु सिंह, संजय कुमार शाह, कृष सर्राफ, हिमांशु वर्मा, अमन सेठ, कन्हैयालाल सेठ, राजेश सेठ, अमित कुमार गुप्ता, श्रेय वर्मा, राजेश कुमार सेठ राजू ,राजेश वर्मा, विट्ठल सेठ, कौशल राज सिंह, साहिल सेठ आदि रक्तदाता वीर रहे।











Users Today : 3
Users This Year : 23614
Total Users : 36207
Views Today : 3
Total views : 71106