शासन के खिलाफ टिप्पणी करने वाले को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली कंदवा

सोशल मीडिया इंस्टाग्राम, फेसबुक पर उ0प्र0 सरकार व बिहार सरकार के खिलाफ अभद्र टिप्पणी तथा धमकी देने वाला मनबढ़ पुलिस के गिरफ्त मे आते ही गिड़गिड़ाने लगा। मुकदमा पंजीकृत होने के 24 घण्टे के भीतर युवक को गिरफ्तार कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई मे जुट गयी।

पुलिस अधीक्षक आकाश पटेल द्वारा जनपद में सोशल मिडिया फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप्प, स्नैपचाट आदि पर असमाजिक तथ्यों को प्रकाशित करने वालों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने तथा अपराध में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिये गये निर्देशों के अनुपालन के क्रम मे चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सदर अनंत चन्द्रशेखर के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर नामेन्द्र कुमार के

पर्यवेक्षण मे, थानाध्यक्ष कन्दवा विनोद कुमार अंचल द्वारा अपराधी नियाजुदीन पुत्र जाकीर अली उम्र करीब 19 वर्ष निवासी ग्राम अरंगी को सोशल मिडिया प्लेटफार्म एवं इंस्टाग्राम, फेसबुक पर उ0प्र0 सरकार व बिहार सरकार के उपर अभद्र गाली व टिप्पणी तथा धमकी देने वाले मनबढ़ अपराधी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार उसके विरुद्ध थाना कंदवा पर मुकदमा पंजीकृत है।

मुकदमा पंजीकृत होने के 24 घण्टे के भीतर शांति व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की गयी।गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को अपनी गलती का एहसास हुआ। हवालात मे जाते ही वह गिडगडाने लगा।

गिरफ्तारी टीम मे थानाध्यक्ष बिनोद कुमार वंसल के साथ उपनिरीक्षक साहब सिंह,हेड कांस्टेबल भरत सिंह,आशीष कुमार ,अभिषेक यादव सम्मिलित रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई