राजकीय महिला महाविद्यालय में पांच दिवसीय दीक्षांत समारोह सम्पन्न,

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सैयदराजा( चंदौली)

नगर पंचायत के लोहियानगर स्थित राजकीय महिला महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्राओं के उन्मुखीकरण के लिए आयोजित पाॅच दिवसीय दीक्षांत समारोह का शुक्रवार को समापन हो गया। समारोह की अध्यक्षता प्राचार्य प्रो0 सुनील कुमार ने की।

कार्यक्रम के अंतिम दिन मुख्य वक्ता डा0 रितेश कुमार सिंह ने छात्राओं को एंटी रैगिंग, शिकायत निवारण तंत्र की जानकारी दी। साथ ही एक जागरूक मतदाता के रूप में छात्राओं की भूमिका पर भी प्रकाश डाला।

इसके पश्चात डा0 अनुराग सिंह ने ‘मिशन शक्ति’ के तहत् बालिकाओं के सशक्तीकरण के उपाय बताए और छात्राओं से नशा मुक्ति अभियान को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।

प्राचार्य प्रो0 सुनील कुमार ने कहा कि इन पांच दिनों में सभी प्राध्यापकों द्वारा छात्राओं को स्नातक के तीन वर्षीय पाठ्यक्रम एवं महाविद्यालय की गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई । इससे छात्राएं शैक्षणिक और व्यक्तिगत रूप से लाभान्वित होंगी।कार्यक्रम का संचालन दीक्षारंभ समारोह के संयोजक डा0 सर्वेश तिवारी ने किया।

इस अवसर पर डा0 रवि प्रकाश, डा0 हेमंत कुमार निराला, डा0 अजय कुमार सोनकर, डा0 अभय राज यादव, डा0 अवनीश कुमार सिंह, डा0 नीरज सिंह, डा0 रितेष गौरव, डा0 संकट मोचन झा, प्रमोद कुमार केशरी,पवन कुमार,शिवशंकर कुमार सहित महाविद्यालय की सैकङों की संख्या में छात्राएं उपस्थित रहीं।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई