चितईपुर पुलिस की तत्परता: 2 घंटे में गुमशुदा युवती बरामद

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

थाना चितईपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 घंटे के अंदर गुमशुदा युवती को बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।

दिनांक 19/08/2026 की शाम करीब 5 बजे चितईपुर थाने पर सूचना प्राप्त हुई कि रुद्रा टावर, सुंदरपुर निवासी नीलम देवी पत्नी राकेश कुमार की 19 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई है। सूचना पर थाना स्थानीय पर गुमशुदगी संख्या 32/2026 पंजीकृत की गई।

मामले को गंभीरता से लेते हुए सुंदरपुर चौकी प्रभारी आदित्य मिश्रा अपने हमराहियों के साथ गुमशुदा की तलाश में जुट गए। सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से महज 2 घंटे के भीतर युवती को सकुशल बरामद कर परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया।

परिजनों ने वाराणसी पुलिस की इस तत्परता की भूरि-भूरि प्रशंसा की।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई