मंदिर और सड़क निर्माण अधूरा होने पर मंत्री ने जताई नाराजगी

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

सकलडीहा में बीते तीन सालों से हाइवे निर्माण के दौरान कई जगह मंदिर सड़क और नाला निर्माण आधा अधूरा पड़ा हुआ है। जिसकी शिकायत स्थानीय लोगों ने मंत्री से कई बार किया।

बुधवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों को तलब किया। अधूरा पड़े मंदिर,सड़क,डिवाडर,लाइट और उखाड़ी गई हैंडपंप को शीघ्र लगवाने का निर्देश दिया।

चेताया कि निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो डीएम को बुलाकर विभागीय ठेकेदार और कार्यदायी संस्था के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

सकलडीहा में तेन्दुईपुर स्थित काली माता मंदिर,टिमिलपुर में मुख्यमंत्री पयर्टन योजना के तहत बनी गेट निर्माण अधूरा पड़ा है। इसके अलावा कई जगह डिवाडर निर्माण अधूरा है और बिजली पोल नहीं लगे है। हाइवे सड़क निर्माण के दौरान कई जगह हैंडपंप उखाड़ दिये गये। तीन साल बाद भी हैंडपंप नहीं लगाया गया है। कई जगह नाला निर्माण अधूरा पड़ा हुआ है।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद भी कार्यदायी संस्था की ओर से टालमटोल किया जा रहा था। मंत्री अनिल राजभर ने सुबह अपने आवास पर पीडब्ल्यूडी विभाग के एक्सीईन को बुलाकर समय से पूर्व अधूरा पडे कार्य को पूरा कराने का निर्देश दिया।

समय से अधूरा पड़े कार्य पूरा नहीं होने पर डीएम के माध्यम से गाइडलाइन के अनुसार कार्य कराये जाने की चेतावनी दिया। एक्सीईन राजेश कुमार ने मंत्री को समय से अधूरा कार्य को पूरा कराये जाने की बात कही।

इस मौके पर रतेन्द्र राजभर,टुनटुन,अतुल सिंह,अरविंद राजभर,मनोज सहित अन्य मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई