चन्दौली-*कन्दवा
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल के कुशल नेतृत्व में थाना कंदवा की पुलिस टीम द्वारा दिनांक 19.08.2026 को मु0अ0सं0 25/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 109(1) बीएनएस में वांछित इनामिया अभियुक्त वाहन स्वामी महाबीर कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी ग्राम हसनचक रहिमनपुर थाना अथमल गोला पटना बिहार को उसके घर से गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है ।
पूर्व में दिनांक-12/04/2026 को थाना कंदवा पुलिस टीम द्वारा एक पिकअप वाहन से 12 राशि गोवंश जिन्दा बरामद कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया था तथा बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 25/2026 धारा 3/5ए/5बी/8 गोवध निवारण अधिनियम व 11 पशु क्रूरता निवारण अधिनियम व 109(1) बीएनएस थाना स्थानीय पर पंजीकृत किया गया था तथा बरामद वाहन का वाहन स्वामी महाबीर कुमार पुत्र वीरेन्द्र सिंह फरार चल रहा था जिसे पुलिस अधीक्षक चन्दौली द्वारा 25000 रुपया का इनामिया घोषित किया गया था।









Users Today : 78
Users This Year : 23869
Total Users : 36462
Views Today : 205
Total views : 71702