चंन्दौली शहाबगंज ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सभा मलहर में भारी बारिश के कारण दो कच्चे मकान ढह गए। यह घटना रविवार को मूसलाधार बारिश के दौरान मलहर हरनहीया पहड़ीपर हुई।
प्रभावित परिवारों में दसरथ साहनी पुत्र शंकर साहनी का कच्चा मकान पूरी तरह से गिर गया। दसरथ साहनी ने बताया कि उनके घर के अंदर रखी कुछ खाद्य सामग्री मलबे में दबकर नष्ट हो गई और उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
इसी तरह, पास में रहने वाले ईद्दन पुत्र हनीफ का कच्चा मकान भी मूसलाधार बारिश की चपेट में आकर ढह गया। ईद्दन ने जानकारी दी कि उनके घर में रखा खाद्य सामग्री भी मलबे में दब गई, जिससे उन्हें भारी नुकसान हुआ है।
इस हादसे में दोनों परिवारों का गृहस्थी का ढेर सारा सामान नष्ट हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह यादव, मुन्ना, खुशदील, गुलाब, रामविलास, कमलेश यादव और मुनीब चौहान सहित कई लोग प्रभावित परिवारों के घर पहुंचे। उन्होंने सरकार से तत्काल मुआवजे की मांग की है। ये दोनों परिवार मजदूरी करके अपना जीवन यापन करते हैं, जिससे मकान ढहने और सामान नष्ट होने से उनकी आर्थिक स्थिति पर गंभीर प्रभाव पड़ा है।











Users Today : 43
Users This Year : 12281
Total Users : 24874
Views Today : 134
Total views : 49192