डीडीयू नगर डीडीयू मंडल में विशेष अभियान 5.0 और स्वच्छता पखवाड़ा के अंतर्गत कई जन-केंद्रित गतिविधियाँ आयोजित की गईं। मंडल के विभिन्न स्टेशनों पर यात्रियों के साथ “अमृत संवाद” कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें रेल सेवाओं, स्वच्छता प्रयासों और यात्री अनुभवों पर संवाद स्थापित किया गया। यात्रियों से स्टेशन परिसर में सुविधाओं, कोच स्वच्छता, शौचालयों की स्थिति और डस्टबिन के उपयोग आदि पर उनकी प्रतिक्रिया भी ली गई ताकि उत्तम रेल सेवा सुनिश्चित करने में जन सहभागिता और जागरूकता को और अधिक बल मिले।
पूरे मंडल में गहन सफाई अभियान चलाया गया, जिसमें प्लेटफॉर्म, प्रतीक्षालय और ट्रेनों के शौचालयों की विशेष सफाई की गई। बायोटॉयलेट के समुचित उपयोग, गीले-सूखे कचरे के पृथक्करण, और डस्टबिन के सही प्रयोग पर जागरूकता बढ़ाने हेतु पोस्टर, घोषणाएँ और संवाद सत्र आयोजित किए गए। ट्रेनों में स्वच्छता पर यात्रियों से फीडबैक भी लिया गया। डीडीयू मंडल आगामी दिनों में भी अभियान की गतिविधियों को निरंतर जारी रखने हेतु प्रतिबद्ध है।
रिपोर्ट - अलीम हाशमी











Users Today : 30
Users This Year : 12430
Total Users : 25023
Views Today : 65
Total views : 49502