शासन की मंशा के अनुरूप पूरे उत्तर प्रदेश में महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज़–05 (द्वितीय चरण)” अभियान के अंतर्गत दिनांक 02.10.2025 से 11.10.2025 तक गोमती ज़ोन पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।इसी क्रम में दिनांक 05.10.2025 को गोमती ज़ोन के सभी थानों की एंटी-रोमियो टीम एवं मिशन शक्ति टीम अपने-अपने थाना क्षेत्रों के स्कूलों, कॉलेजों, गांवों एवं कस्बों में सतत भ्रमण कर नारी सम्मान, नारी स्वावलंबन एवं नारी सुरक्षा के प्रति महिलाओं एवं बालिकाओं को जागरूक कर रही हैं।

अभियान के दौरान टीमों द्वारा प्रतिभागियों को निम्नलिखित महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी प्रदान की गई––
वूमेन पावर लाइन : 1090
महिला हेल्पलाइन : 181
आपातकालीन सेवा : 112
मुख्यमंत्री हेल्पलाइन : 1076
चाइल्ड हेल्पलाइन : 1098
स्वास्थ्य सेवा : 102
एम्बुलेंस सेवा : 108
जनपद के प्रमुख अधिकारियों के CUG नंबर
साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में ड्रोन उड़ाने से संबंधित अफवाहों के बारे में लोगों को जागरूक किया गया तथा ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी होने पर तुरंत निकटतम पुलिस को सूचित करने हेतु प्रेरित किया गया।
प्रतिभागियों को साइबर अपराध से बचाव, महिलाओं से संबंधित प्रचलित कानूनों तथा सरकार की विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी विस्तृत जानकारी दी गई।











Users Today : 31
Users This Year : 12431
Total Users : 25024
Views Today : 66
Total views : 49503