वाराणसी वरिष्ठ नागरिक पेंशनर्स सेवा संस्थान उत्तर प्रदेश के बैनर तले जनपद के पेंशनरों की रविवार को जिलाध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय की अध्यक्षता में लोक निर्माण विभाग वरूणा पुल के सभागार में बैठक आयोजित किया गया। बैठक में पेंशनरों की समस्याओं पर गहन मंथन किया गया। बैठक में आठवें वेतन आयोग का शीघ्र गठन करने, उसकी संस्तुतियों को सभी पेंशनरों पर लागू करने, कंप्यूटेशन की अवधि 15 वर्ष के स्थान पर 11 वर्ष करने, मेडिकल क्लेम में आयकर की कटौती ना करने,पंडित दीनदयाल उपाध्याय कैशलेस उपचार कार्डों पर नियमानुसार समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने, वरिष्ठ नागरिक पेंशनरों को “वरिष्ठ नागरिक दिवस “01 अक्टूबर पर आमंत्रित करने आदि की पुरजोर और मांग की गई जिसपर सभी सदस्यों की सहमति बनी।
बैठक में जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह द्वारा बताया गया कि 04 अक्टूबर 2025 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रांतीय संगठन द्वारा बैठक की गई जिसमें सरकार से अविलम्ब उक्त मांगों पर शासनादेश जारी करने का अनुरोध किया गया जिसमें जनपद वाराणसी के पदाधिकारी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश्वर पाण्डेय ने तथा संचालन जिला मंत्री जयराज बहादुर सिंह ने किया। बैठक में प्रमुख रूप से इं0 आनन्द लाल, उमेश बहादुर सिंह, केएल शास्त्री, बंसी लाल जायसवाल,अवधेश शर्मा, डॉ. एके मिश्रा, संतलाल यादव, उमेश चंद्र राय इं0 अखिलेश शर्मा, संजय श्रीवास्तव आदि ने सम्बोधित किया।










Users Today : 6
Users This Year : 19432
Total Users : 32025
Views Today : 6
Total views : 63600