सकलडीहा,
सकलडीहा ब्लॉक रोड का चौड़ीकरण कार्य बीते एक माह से शुरू है। चौड़ीकरण के दौरान बिजली की पोल और तार सड़क निर्माण में अवरोध कर रही थी। इसे लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से विजली बिभाग को अवगत कराया गया था। गुरूवार से बिजली पोल सिफ्टिंग कार्य शुरू होने पर सड़क निर्माण के लिये नाला निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। लेकिन नाला का पानी निकासी को लेकर असमंजस की स्थिती बनी हुई है।
ब्लॉक रोड को चौड़ीकरण को लेकर लम्बे समय से कवायद चल रहा है। जहां एक ओर कई मकान और किसानों की भूमि सड़क चौड़ीकरण की जद में जा रहा है। जिसका अभी तक मुआवजा नहीं मिलने से किसान और भू स्वामी परेशान है। वही दूसरी ओर बिजली के पोल और लटकती तार सड़क निर्माण में अवरोध बनी हुई है। इसको लेकर विभाग की प्रयास पर बिजली पोल सिफ्टिंग कार्य शुरू कर दिया गया है। ग्रामीणों ने बिजली पोल नहर पुलिया से लेकर ईटवा लिंक मार्ग तक लगवाने की मांग किया है। वही रजावाहा में पानी शुरू होने से पुलिया निर्माण अधर में लटका है। इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि बिजली पोल सिफ्टिंग का कार्य शुरू करा दिया गया है।










Users Today : 26
Users This Year : 19637
Total Users : 32230
Views Today : 74
Total views : 63957