मीरजापुर
जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार (आईएएस) के निर्देश पर उपजिलाधिकारी एवं विशेष भूमि अर्जन अधिकारी (एसएलएओ) मीरजापुर गुलाब चन्द्र ने शुक्रवार को प्रस्तावित देवापुर–पचवल से भटौली मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सड़क निर्माण के लिए प्रस्तावित भूमि एवं प्रभावित परिसंपत्तियों का जायजा लिया तथा मौके पर मौजूद किसानों से वार्ता कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने। अधिकारियों ने किसानों को भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया की जानकारी देते हुए आवश्यक सहयोग का भरोसा दिलाया।
इस दौरान लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के अधिशासी अभियंता बी.के. पाण्डेय भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के बाद एसडीएम/एसएलएओ ने तहसीलदार सदर एवं पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को मार्ग निर्माण के लिए आवश्यक भूमि तथा प्रभावित परिसंपत्तियों का स्पष्ट निर्धारण कर शीघ्र रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि सड़क निर्माण की प्रक्रिया समयबद्ध ढंग से आगे बढ़ाई जा सके।










Users Today : 36
Users This Year : 19647
Total Users : 32240
Views Today : 103
Total views : 63986