अनधिकृत एवं स्कूली वाहनों के विरूद्ध परिवहन विभाग द्वारा चलाया गया “मिशन सेव फ्यूचर” अभियान में 45 वाहन सीज 66 वाहनों का चालान

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर 10 जुलाई 2026-

परिवहन आयुक्त, उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशन में दिनांक 01 जुलाई से 15 जुलाई, 2026 तक शिक्षण संस्थाओं के वाहनों का सघन जांच अभियान “मिशन सेफ फ्यूचर” संपादित किया जा रहा है। प्रथम चरण में सभी विद्यालयों को नोटिस / सूचना तथा अनफिट वाहनों की जांच की गयी तथा दूसरे चरण में दिनांक 08.07.2025 से 15.07.2025 तक अनफिट विद्यालयी वाहनों के विरूद्ध सतत चेकिंग कार्यवाही की जा रही है।

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) मीरजापुर के पर्यवेक्षण में जनपद के प्रवर्तन अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रो में चेकिंग अभियान चलाकर नियमो की अनदेखी करने वाले स्कूली वाहनों पर कार्यवाही की गयी। उक्त अभियान के अन्तर्गत 22 स्कूली वाहनों का चालान किया गया

तथा जनपद मे विभिन्न थानों में 11 वाहनों की सीज किया गया। अवैध एवं डग्गामार संचालित वाहनों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए 44 वाहनों का चालान करते हुए 34 वाहनों को निरूद्ध किया गया।

इस अभियान में सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), प्रथम, यात्री/मालकर अधिकारी-प्रथम एवं यात्री / मालकर अधिकारी द्वितीय सहित पुलिस विभाग व परिवहन विभाग के प्रवर्तन पर्यवेक्षक व प्रवर्तन सिपाही सम्मलित रहें।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई