मीरजापुर, 10 जुलाई 2026: अपना दल (एस) की जनपद मीरजापुर की समस्त विधानसभाओं की मासिक बैठकें शुक्रवार को विभिन्न स्थानों पर आयोजित की गईं।
1. नगर विधानसभा नगर विधानसभा की बैठक रमईपट्टी स्थित व्यंजनम रेस्टोरेंट में सम्पन्न हुई। बैठक का शुभारंभ महापुरुषों के चित्र एवं प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया गया। बैठक की अध्यक्षता नगर विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर सोनी ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष इंजी. राम लौटन बिंद जी एवं विशिष्ट अतिथि प्रदेश सचिव, अनुसूचित मंच ज्ञानचंद कनौजिया उपस्थित रहे।
संचालन नगर विधानसभा अध्यक्ष द्वारा किया गया। बैठक में पार्टी की नीतियों, अनुशासन, सदस्यता अभियान एवं आगामी पंचायत व विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत विचार-विमर्श हुआ। माननीय कैबिनेट मंत्री श्री आशीष पटेल जी द्वारा जनपद में कराए गए विकास कार्यों को समाज के बीच रखने पर बल दिया गया। नगर विधानसभा में सक्रिय सदस्यता बढ़ाने, सम्मानित एवं विशिष्ट लोगों से संपर्क करने तथा जोन, सेक्टर एवं बूथ की समीक्षा की गई।
जिला अध्यक्ष बिंद ने कहा कि सभी कार्यकर्ता अपने-अपने क्षेत्र में जनसंपर्क कर पार्टी की नीतियों एवं विशेषताओं को बताएं और सदस्यता अभियान में तेजी लाएं। उन्होंने अपना दल (एस) की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मीरजापुर की लोकप्रिय सांसद तथा केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल जी के कार्यों की सराहना करते हुए कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार किया। उन्होंने बताया कि आगामी 12 जुलाई 2026 को जोन स्तरीय बैठक होगी,
जिसमें समस्त बूथ अध्यक्ष एवं बूथ कमेटी के पदाधिकारी अनिवार्य रूप से उपस्थित होकर अपने बूथ की समीक्षा प्रस्तुत करेंगे। बैठक में नियुक्त जोन प्रभारी एवं जोन अध्यक्षगण बूथ पदाधिकारियों की स्थिति की समीक्षा करेंगे। इस अवसर पर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, महिला मंच पिंकी सिंह, जिला सचिव कुलदीप पटेल, जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान, नगर विधानसभा उपाध्यक्ष रमाकांत कसेरा, नगर विधानसभा महासचिव गोपाल कनौजिया, नगर विधानसभा सचिव ज्ञानेश्वर हैहयवंशी, विधानसभा सचिव कृष्ण कुमार बिंद, जोन अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद केसरवानी, जोन अध्यक्ष अर्जुन सोनकर, सेक्टर अध्यक्ष मलखान सिंह, प्रियांशु पटेल, पूनम सिंह, मनोज कुमार उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी उपस्थित रहे।
2. छानबे विधानसभा
छानबे विधानसभा की मासिक बैठक हलिया जोन में जिला सचिव विकास सोनकर के आवास पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष बसंत लाल पाल ने की। मुख्य अतिथि छानबे विधानसभा की लोकप्रिय विधायक रिंकी कोल एवं विशिष्ट अतिथि विधानसभा प्रभारी रेखा वर्मा उपस्थित रहीं। संचालन युवा प्रदेश सचिव शशि पटेल ने किया। बैठक में प्रदेश सचिव, शिक्षक मंच घनश्याम सिंह पटेल, प्रदेश सचिव, छात्र मंच दिलीप सिंह पटेल, क्षेत्रीय अध्यक्ष महेन्द्र कोल, विधानसभा उपाध्यक्ष मनीष पटेल, उमेश पटेल, जोन अध्यक्ष हलिया गुलाब बहादुर पटेल, जोन अध्यक्ष लालगंज अखिलेश बिंद, चरण सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
3. मड़िहान विधानसभा
मड़िहान विधानसभा की मासिक बैठक बिशनपुरा निवासी चंदीका मौर्य के आवास पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष सालिक राम पटेल ने की। मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी दिनेश बियार , विशिष्ट अतिथि राष्ट्रीय सचिव, व्यापार मंच रमेश सिंह पटेल जी एवं अति विशिष्ट अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष, व्यापार मंच दुखरन सिंह पटेल उपस्थित रहे। संचालन ग्राम प्रधान महेश प्रसाद कोल जी ने किया।
बैठक में प्रदेश सचिव, व्यापार मंच अवधेश पटेल, रवि शंकर सिंह, सुनील सिंह पटेल, प्रदेश सचिव, बौद्धिक मंच मुन्नर सिंह पटेल, जिला अध्यक्ष, युवा मंच उदय पटेल, जिला कोषाध्यक्ष नित्यानंद सिंह सहित जोन एवं सेक्टर के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
4. मझवां विधानसभा
मझवां विधानसभा की मासिक बैठक मोहनपुर सिंचाई डाक बंगला पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजेश मौर्य ने की। मुख्य अतिथि विधानसभा प्रभारी अजीत सिंह पटेल उपस्थित रहे। बैठक में आनंद कुमार तिवारी, जयप्रकाश मौर्य, अमित सिंह, चंद्रेश कुमार बिंद, अजीत कुमार मौर्य, वीरेंद्र केसरवानी, मोइन खान, रमेश मौर्य, दिनेश प्रजापति, सुनीता देवी, विद्या शंकर गौतम, अवधेश पाल, अमरनाथ बिंद, केशव चंद्र मौर्य, मिंटू विश्वकर्मा, भास्कर मौर्य, रविंद्र पटेल, विनोद कुमार, राजकुमार पाल, विशाल प्रजापति, अनिल कुमार मौर्य सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
5. चुनार विधानसभा
चुनार विधानसभा की मासिक बैठक तेदुआ बाबा डाक बंगला पर सम्पन्न हुई। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष वरुण पटेल ने की। मुख्य अतिथि विधानसभा अभिभावक एवं प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. अनिल सिंह पटेल तथा विशिष्ट अतिथि जिला उपाध्यक्ष धनंजय सिंह पटेल जी उपस्थित रहे। इस अवसर पर जोन अध्यक्ष विकास पटेल, पूर्व जोन अध्यक्ष कमलेश सिंह, लवकुश पटेल, शेरू पटेल, अमरनाथ चौहान, रामकृष्ण, चमन कुमार, दिवाकर पांडे, संतोष कुमार, राजकुमार विश्वकर्मा, रामवृक्ष सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में सभी विधानसभाओं में एकजुटता के साथ पार्टी को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया। उक्त आशय की जानकारी जिला मीडिया प्रभारी शंकर सिंह चौहान ने दी।










Users Today : 37
Users This Year : 19648
Total Users : 32241
Views Today : 104
Total views : 63987