बलिया
बलिया के रसड़ा में जिला अपराध निरोधक कमेटी (शाखा रसड़ा) की बैठक शुक्रवार देर शाम आयोजित की गई। मेरुराय के पूरा तिलही स्थित गुड्डू शर्मा के आवास पर हुई इस बैठक की अध्यक्षता एडवोकेट सुरेंद्र वर्मा ने की।
इसमें कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
बैठक का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र की जनसमस्याओं पर चर्चा करना था।
बैठक में रसड़ा नगर और आसपास की विभिन्न जनसमस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने बताया कि ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व वाला रसड़ा, जिसे ‘छोटी काशी‘ भी कहा जाता है, आज भी कई बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। उन्होंने राजकीय महिला इंटर कॉलेज के प्रस्ताव पर वर्षों से कोई प्रगति न होने पर चिंता व्यक्त की गई।
रसड़ा रेलवे स्टेशन की बदहाल स्थिति पर भी बैठक में चिंता जताई गई। सदस्यों ने कहा कि स्टेशन से रेलवे को अच्छा राजस्व मिलता है, लेकिन इसके बावजूद यहां लंबी दूरी और सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव नहीं है। इससे व्यापारियों, विद्यार्थियों और यात्रियों को काफी असुविधा होती है। जनप्रतिनिधियों से इस संबंध में प्रभावी पहल करने की मांग की गई।
स्टेशन परिसर के बाहर खुले में संचालित मीट-मांस की दुकानों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया।
वक्ताओं ने आरोप लगाया कि दुकानों का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि इन दुकानों से फैलने वाली दुर्गंध यात्रियों और स्थानीय लोगों के लिए परेशानी का सबब बनती है। इसके अतिरिक्त, धार्मिक स्थलों के निकट होने के कारण श्रद्धालुओं की भावनाएं भी प्रभावित होती हैं। प्रशासन से इस मामले में स्थायी कार्रवाई की मांग की गई।
बलिया-मऊ मुख्य मार्ग पर बढ़ते अतिक्रमण को भी एक गंभीर समस्या बताया गया। सदस्यों ने कहा कि सड़क किनारे अवैध अतिक्रमण के कारण आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं और राहगीरों को जोखिम उठाना पड़ता है। प्रशासन से अतिक्रमण हटाकर सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की अपील की गई।
बैठक के अंत में, जिला अपराध निरोधक कमेटी ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जनहित में सभी लंबित समस्याओं का शीघ्र और स्थायी समाधान करने की मांग की।
बैठक में मंत्री शिशिर अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीताराम शर्मा, बेचन प्रसाद, लल्लन प्रसाद, जफरुल, हरिद्वार शर्मा, सुनील शर्मा और विशाल कुमार सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रिपोर्ट – विजय कुमार सोनी










Users Today : 37
Users This Year : 19648
Total Users : 32241
Views Today : 104
Total views : 63987