चहनिया
क्षेत्र में विकास कार्यों की श्रृंखला के तहत सकलडीहा विधायक प्रभुनारायण सिंह यादव के द्वारा विधायक निधि से शिव मंदिर प्रांगण रईयां,स्वतंत्रता सेनानी मुख्य द्वार रामगढ़ तथा काली माता मंदिर परिसर (बरिया) में हाईमास्ट लाइट और टीनशेड स्थापित किए जाने से क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। लंबे समय से इस स्थान पर पर्याप्त मात्रा में प्रकाश और टीनशेड व्यवस्था की आवश्यकता महसूस की जा रही थी, जिसे विधायक के प्रयास से अब पूरा कर दिया गया है।
विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव का आभार व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि उनके निवेदन पर हाईमास्ट लाइट की स्वीकृति और स्थापना क्षेत्र के लिए एक बड़ी सौगात है। उन्होंने कहा कि यह केवल एक लाइट नहीं, बल्कि क्षेत्र के लोगों की सुरक्षा, सुविधा और सम्मान से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। अब शाम और रात के समय आसपास से गुजरने वाले राहगीरों को अंधेरे की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। ऐसे ऐतिहासिक एवं प्रेरणादायी स्थल पर हाईमास्ट लाइट और टिनशेड लगने से इसकी गरिमा और भी बढ़ गई है तथा दूर-दूर से आने वाले लोगों को भी आकर्षित करेगा।
उन्होंने कहा कि विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव क्षेत्र की जनभावनाओं को समझते हुए लगातार विकास कार्य करा रहे हैं। जनता की छोटी-बड़ी आवश्यकताओं को प्राथमिकता देना उनकी कार्यशैली का हिस्सा है। हाईमास्ट लाइट लगने से स्थानीय नागरिकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और राहगीरों में विशेष खुशी देखने को मिल रही है। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने भी विधायक प्रभु नारायण सिंह यादव के इस जन हितकारी कार्य की सराहना करते हुए कहा कि इससे पूरे क्षेत्र की सुरक्षा और सुविधा में वृद्धि होगी तथा ऐतिहासिक पहचान को नई चमक मिलेगी।
इस मौके पर मुख्य रूप से रामधनी यादव,गुरुचरण यादव,बबलू यादव, रामसेवक यादव,संतोष यादव,जितेन्द्र यादव इत्यादि ग्रामीण उपस्थित रहें।










Users Today : 26
Users This Year : 19637
Total Users : 32230
Views Today : 74
Total views : 63957