वाराणसी शहर के कैंट थाना क्षेत्र स्थित मानसिक चिकित्सालय से शुक्रवार 3 अक्टूबर 2025 को एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक विचाराधीन कैदी चुपके से दीवार फांदकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है और पूरे इलाके में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है।
फरार कैदी की पहचान चंदर उर्फ चंद्र (48 वर्ष), पुत्र हरिराम, निवासी अंबेडकरनगर, उन्नाव के रूप में हुई है। उसे 23 अगस्त 2025 को कोर्ट के आदेश पर मानसिक चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। चंदर पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 118(2) यानी खतरनाक साधनों से गंभीर चोट पहुंचाने सहित कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है।
कैंट थाना प्रभारी शिवाकांत मिश्रा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि कैदी के फरार होते ही पूरे थाने में अलर्ट जारी कर दिया गया है। पुलिस की कई टीमें कैदी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही हैं।
आम नागरिकों से अपील
पुलिस ने चंदर उर्फ चंद्र की तस्वीर जारी करते हुए जनता से मदद मांगी है।
यदि किसी को उसके बारे में कोई जानकारी मिलती है तो तत्काल थाना कैंट के मोबाइल नंबर 9454404379 पर सूचना दें।
पुलिस ने यह भी आश्वासन दिया है कि सूचना देने वाले की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।










Users Today : 6
Users This Year : 19432
Total Users : 32025
Views Today : 6
Total views : 63600