वाराणसी।
उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (यूपी टेट-2026) को लेकर वाराणसी नगर निगम ने परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए विशेष तैयारियां की हैं। दूर-दराज से आने वाले अभ्यर्थियों के लिए कैंट रेलवे स्टेशन पर सुसज्जित होल्डिंग एरिया (विश्राम क्षेत्र) बनाया गया है, जहां बैठने के लिए कुर्सियां, टेंट, साफ-सफाई और शुद्ध पेयजल की व्यवस्था की गई है।
नगर निगम ने परीक्षा के दौरान शहर के सभी 68 परीक्षा केंद्रों, बस अड्डों, रेलवे स्टेशनों और प्रमुख मार्गों पर विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने नगर स्वास्थ्य अधिकारी और जलकल विभाग को निर्बाध पेयजल आपूर्ति तथा उत्कृष्ट स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी मुख्य सफाई निरीक्षकों और सफाई निरीक्षकों को मौके पर मुस्तैद रहने को कहा गया है।
नगर निगम ने परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे शहर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग करें तथा प्रतिबंधित सिंगल-यूज प्लास्टिक का उपयोग न करें, ताकि परीक्षा के दौरान स्वच्छ और बेहतर वातावरण बनाए रखा जा सके।











Users Today : 64
Users This Year : 18794
Total Users : 31387
Views Today : 168
Total views : 62419