उत्तर प्रदेश सरकार का मानना है कि महिलाओं की सुरक्षा सर्वोपरि है। उनकी सुरक्षा को अहम मानते हुए मिशन शक्ति फेज़ 5.0 का शुभारंभ नवरात्रि के दौरान किया गया। जो स्कूल, कॉलेज, गांव, गली, मोहल्ले आदि में लगातार चल रहा है। इस अभियान का मुख्य लक्ष्य नारी सशक्तिकरण और समाज में महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। जिसके चलते थाना रामगढ़ पुलिस टीम व स्काउट गाइड ट्रेनर के द्वारा उच्च प्राथमिक विद्यालय उत्तम नगर, रामगढ़ में बालक बालिकाओं व शिक्षिकाओं को जागरुक करते हुए मिशन शक्ति फेज़ 5.0 के कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
जिसमें न सिर्फ बालिकाओं हुआ शिक्षिकाओं को टोल फ्री हेल्पलाइन नंबर 1076/112/1090/102/108/1930/1098/ 181 के बारे में जानकारी दी गई बल्कि साथ ही साथ नन्हे मुन्ने बच्चों को गुड टच व बैड टच से अवगत कराते हुए सेल्फ डिफेंस के गुर भी सिखाए गए। उक्त कार्यक्रम में निरीक्षक ओंकारनाथ, म0उ0नि0 अलवीना पठान, म0है0का0 सीमा, मु0आ0 मोहन श्याम, प्रधानाध्यापिका रीमा यादव, विनीता आदि मौजूद रहे।











Users Today : 2
Users This Year : 6340
Total Users : 18933
Views Today : 2
Total views : 37414