वाराणसी के चोलापुर ब्लॉक में रबी फसल के लिए कृषि विभाग किसानों को निश्शुल्क और सब्सिडी वाले बीज उपलब्ध कराएगा। एफपीओ से जुड़े किसानों को प्रदर्शन के लिए मुफ्त बीज मिलेगा जबकि अन्य किसानों को सब्सिडी दी जाएगी। गेहूं चना जौ मटर मसूर और सरसों जैसे बीजों का आवंटन किया गया है। 2 अक्टूबर के दिन जवाहर लाल नेहरू जयंती व विजय दशमी के उपलक्ष्य में फ्री बीज वितरण किया गया कृषि अधिकारी ने बताया कि अक्टूबर में बीज गोदामों में पहुंच जाएंगे और फिर वितरण शुरू होगा
कृषि विभाग दो तरह से करता है बीज वितरण कृषि विभाग की ओर से दो तरह से बीज का वितरण कराया जाता है। विभाग के एफपीओ से जुड़े उन किसानों को निशुल्क बीज मिलता है, जो प्रदर्शन के लिए खेती करते हैं। वहीं सामान्य किसानों को बीज के दाम में सब्सिडी मिलती है।
विधायक त्रिभुवन राम ने सभी किसानों का अभिवादन किया और अपने संबोधन में सरकार की नीतियों की व्याख्या किया इस मौके पर सनातन ब्रह्म समाज के प्रदेश अध्यक्ष आनंद महाराज बीडीओ चोलापुर विनोद सिंह संतोष उपाध्याय कृषि विभाग से नीतीश कुमार और अन्य किसान मौजूद थे









Users Today : 4
Users This Year : 12522
Total Users : 25115
Views Today : 7
Total views : 49667