वाराणसी सोशल मीडिया पर हुई दोस्ती वाराणसी में एक बड़े विवाद में बदल गई। पहड़िया की रहने वाली एक युवती ने अपने साथी अमित गुप्ता पर गंभीर आरोप लगाते हुए लालपुर-पांडेयपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
पीड़िता ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी मुलाकात फेसबुक पर अमित गुप्ता से हुई थी। बातचीत बढ़ी तो दोनों करीब आए और लिव-इन रिलेशन में रहने लगे। लेकिन हाल ही में दोनों के बीच विवाद गहराने लगा। युवती ने कहा कि वह अब इस रिश्ते को खत्म करना चाहती है, लेकिन आरोपी अमित उस पर लगातार दबाव बना रहा है।
युवती का आरोप है कि अमित गुप्ता आए दिन उसके साथ गाली-गलौज और मारपीट करता है। यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी देता है। उसने यह भी बताया कि जब वह रास्ते से गुजरती है तो आरोपी उसके साथ अश्लील हरकतें करता है।
शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लिया है। लालपुर-पांडेयपुर थाने की पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद आगे की कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सोशल मीडिया से बने रिश्तों पर यह मामला एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है कि वर्चुअल दोस्ती कब और कैसे जिंदगी को खतरे में डाल सकती है।










Users Today : 6
Users This Year : 19432
Total Users : 32025
Views Today : 6
Total views : 63600