वाराणसी शास्त्री गायक पद्मविभूषण पंडित छन्नूलाल मिश्रा का निधन ,मिर्जापुर बेटी नम्रता के घर उन्होंने अंतिम सांस ली। वे 89 साल के थे। अपनी उम्दा गायकी और सुरों के चलते उन्होंने देश-विदेश में ख्याति प्राप्त की। वह 2014 में लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावक भी थे। उनका अंतिम संस्कार गुरुवार शाम को मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा। उनकी तबीयत पिछले 7 महीने से खराब थी
और वह अपनी बेटी नम्रता में घर रह रहे थे। पिछले दिनों सीने में दर्द के शिकायत पर उन्हें रामकृष्ण सेवा श्रम मैं भर्ती कराया गया। फिर वहां से डॉक्टर ने उन्हें बीएचयू रेफर कर दिया। तबीयत में सुधार होने पर उन्हें 27 सितंबर को अस्पताल में छुट्टी मिल गई थी। और वह अपनी बेटी नम्रता के घर चले गए। भारत सरकार ने उन्हें 2010 में पद्मभूषण और 2020 में पद्मविभूषण से सम्मानित किया।









Users Today : 4
Users This Year : 12522
Total Users : 25115
Views Today : 7
Total views : 49667