पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी एवं भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर माल्यार्पण कर किया गया श्रद्धा-सुमन अर्पित ।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

स्वच्छता का अर्थ केवल बाहरी साफ-सफाई नहीं, बल्कि यह हमारे विचारों और आचरण की स्वच्छता भी दर्शाती है” – सीपी पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण ने ली “स्वच्छता की शपथ”, प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे श्रमदान कर स्वच्छता अभियान में योगदान देने का लिया संकल्प ।

दिनांक 02.10.2025 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन कमिश्नरेट वाराणसी में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी जी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया । अपने संबोधन में उन्होंने दोनों महापुरुषों के जीवन मूल्यों व देश सेवा पर प्रकाश डाला ।

इस अवसर पर गांधीजी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुँचाने हेतु समस्त पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को “स्वच्छता की शपथ” दिलाई गई एवं प्रत्येक सप्ताह 2 घंटे श्रमदान कर वर्ष में 100 घंटे स्वच्छता संकल्प को निभाने के लिए प्रेरित किया गया । कार्यक्रम में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित भी किया गया । इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था शिवहरी मीणा, अपर पुलिस आयुक्त मुख्यालय राजेश सिंह, पुलिस उपायुक्त लाइन/यातायात प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन ईशान सोनी सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे ।

 

 

रिपोर्ट रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई