जौनपुर
थाना जलालपुर में तैनात उपनिरीक्षक विजय सिंह का शर्मसार कथित ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें उनके द्वारा फरियादियों और जनता के प्रति कथित रूप से गैर जिम्मेदराना भाषा का प्रयोग किए जाने का मामला सामने आया है। वायरल ऑडियो को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। और लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठा रहे हैं।
ऑडियो में कथित तौर पर उपनिरीक्षक विजय सिंह यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं। कि तुम हमारे सबसे बड़े दुश्मन हो,सरकार हमे तनख्वाह देती है। जनता के काम के लिए नहीं। इसके अलावा फरियादियों के प्रति जिस तरह के शब्दों का प्रयोग बताया जा रहा है। उससे आम जनता में नाराजगी देखने को मिल रही है।
एक तरफ जहां जौनपुर के पुलिस अधीक्षक कुंवर अनुपम सिंह लगातार जनता की समस्याओं के समाधान, बेहतर पुलिसिंग और नागरिकों को न्याय दिलाने के लिए हर यथा संभव प्रयासरत हैं , तो वहीं पर उप निरीक्षक विजय सिंह पुलिस अधीक्षक के मनसूबे पर बख़ूबी पानी फेरने का कार्य किया जा रहा है l









Users Today : 20
Users This Year : 23716
Total Users : 36309
Views Today : 87
Total views : 71353