आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के डूंगरवाला उंटगन नदी में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान गुरुवार शाम बड़ा हादसा हो गया। प्रतिमा विसर्जन करने नदी में उतरे 7 युवक अचानक गहरे पानी में डूब गए। हादसे के बाद घाट पर चीख-पुकार मच गई।
सूचना मिलते ही खेरागढ़ थाना प्रभारी मदन सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। हालात देखते ही उन्होंने वर्दी उतारकर नदी में छलांग लगा दी और स्थानीय युवक भोला को बाहर निकाला। भोला की हालत गंभीर बताई जा रही है। रेस्क्यू में अब तक दो युवकों के शव बरामद हुए, जबकि चार युवक अभी भी लापता हैं।
रिपोर्ट – रिम्मी कौर










Users Today : 3
Users This Year : 19429
Total Users : 32022
Views Today : 3
Total views : 63597