चन्दौली चहनिया
इस समय गर्मी का कहर जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया है ऐसे में लोग एसी में अधिक रहना चाहते हैं जो आंखों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है अधिक एसी का प्रयोग आंखों में ड्राई आई नामक बीमारी ला सकता जिससे परेशानी बढ़ सकती हैं उक्त बातें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चहनिया के नेत्र परीक्षण अधिकारी मनोज कुमार यादव ने स्थानीय क्षेत्र की जनता से एक अपील में कहा।
उन्होंने ने कहा अगर आपकी आंखों से बार बार पानी आ रहा है,आंखों में खुजली हो रही है और खुजली के साथ जलन है ,आंखों में लालीमा के साथ दर्द है तो सजग हो जाईये आपके आंखों में ड्राई आई नामक रोग हो सकता है जो एक सामान्य बिमारी है। यह अधिक एसी में रहने से अधिक ड्राईविंग करने से , अधिक मोबाइल देखने से ,पानी की कमी से आदि कारणों से हो सकता है।
अगर ड्राई आई का लक्षण दिखें तो तुरन्त डा से सम्पर्क करें। साथ ही तुरन्त आंखों को ठण्ढे पानी से दो मिनट तक धोये और बाहर निकलकर दूर तक देखें,आंखों की पलकों को झपकाये,थोड़ा आराम मिलते ही डॉक्टर से सम्पर्क करें। नेत्र परीक्षण अधिकारी मनोज कुमार यादव ने इस विकराल गर्मी को देखते हुए लोगों को आंख को लेकर सावधान करते हुए एडवाइज दी एवं आंख को सुरक्षित रखने के उपाय बताए हैं जो आंख रोगियों के लिए बहुत बड़ा रामबाण साबित होगा










Users Today : 4
Users This Year : 23795
Total Users : 36388
Views Today : 4
Total views : 71501