चन्दौली चहनिया
क्षेत्र के मजिदहां गांव में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम दरबार व आदि शक्ति मां दुर्गा का मंदिर में भव्य प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का आयोजन 22 जून 2026 को किया जाएगा। तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान की शुभारंभ शनिवार को गांव के श्रद्धालुओं द्वारा बलुआ गंगा तट विधि-विधान पूर्वक पुजन अर्चन के साथ श्रद्धालुओं ने कलश में गंगा जल के साथ हुई ।
महोत्सव के पहले दिन शनिवार को प्रातः 11 बजे आयोजित जलभराव कार्यक्रम में 108 कन्याओं व श्रद्धालुओं ने संगीत मय ढोल नगाड़े के साथ बलुआ पश्चिम भवानी मां भागीरथी तट पर पहुंचकर मां गंगा का विधि-विधान पुजन अर्चन किया इस दौरान कलश में जल भरकर भव्य कलश यात्रा निकाली।
पूर्व प्रधान बब्बू सिंह के नेतृत्व में पैदल वाहनों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, युवा एवं ग्रामीण शामिल हुए। जय श्रीराम ,जय माता दी , हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा । गांव में साफ-सफाई, साज सज्जा प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के स्वागत की व्यापक तैयारियां की गई हैं।
ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व प्रधान के प्रयासों और मार्गदर्शन में आयोजित यह धार्मिक महोत्सव गांव के इतिहास का एक यादगार आयोजन साबित होगा। पूर्व प्रधान बब्बू सिंह ने बताया कि रविवार को रामायण पाठ, हवन-पूजन, यज्ञ एवं विभिन्न वैदिक अनुष्ठान संपन्न किए जाएंगे। सोमवार को विद्वान आचार्यों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान श्रीराम सीता रामदरबार व आदि शक्ति मां दुर्गा की प्रतिमाओं की विधिवत प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। प्राण प्रतिष्ठा के उपरांत सोमवार को दोपहर 1 बजे से विशाल भंडारे (प्रसाद वितरण) का आयोजन किया गया है, जो श्रद्धालुओं के आगमन तक निरंतर चलता रहेगा।
रिपोर्ट – आलिम हाशमी











Users Today : 102
Users This Year : 17638
Total Users : 30231
Views Today : 252
Total views : 59991