चन्दौली चहनियां
प्रभागीय वनाधिकारी चंदौली बी शिव शंकर के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार को बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी गंगा तट पर योग शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गंगा सेवा समिति के प्रमुख पदाधिकारी, स्थानीय नागरिकों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

योग प्रशिक्षक ओमप्रकाश यादव ने उपस्थित लोगों को नियमित योग के महत्व के बारे में जानकारी दी। अध्यक्ष गंगा सेवा समिति बलुआ दीपक जायसवाल ने कहा कि योग न केवल शरीर को स्वस्थ रखता है, बल्कि मानसिक तनाव को भी दूर करता है। उन्होंने सभी से प्रतिदिन योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को ध्यान, प्राणायाम एवं विभिन्न योग क्रियाओं का अभ्यास कराया गया। गंगा तट के शांत एवं प्राकृतिक वातावरण में आयोजित इस योग सत्र से सभी प्रतिभागियों ने सकारात्मक ऊर्जा एवं आत्मिक शांति का अनुभव किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय प्रशासन एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं का विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर क्षेत्रवनाधिकारी रामसावारे यादव, वन दरोगा फिरोज गांधी, वन रक्षक जितेन्द्र यादव, अभिषेक यादव, राजेश साहनी, गोविन्द साहनी, अजित यादव, रिंकू यादव आदि लोग उपस्थित रहे।










Users Today : 7
Users This Year : 23798
Total Users : 36391
Views Today : 7
Total views : 71504