सकलडीहा में 27 गांवों में शुरू हो गया लाइब्रेरी की सुविधा

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

विकास खंड के 27 गांव के युवकों और युवतियों को प्रायोगिक परीक्षा की तैयारी के लिये सोमवार से ग्राम पंचायत पर पांच लाख की लागत से लाइब्रेरी की सुविधा का लाभ मिलेगा।

शुक्रवार को एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय विभिन्न गांवों में पहुंचकर लाइब्रेरी शुरू कराये जाने का निर्देश दिया। इन गांवों में तैयारी के लिये कुर्सी टेबल के साथ 257 प्रकार की किताबे और वाईफाई की सुविधा मिलेगी।

शासन की ओर से गांवों में मॉडल पंचायत भवन के साथ आदर्श गावं के रूप में विकसीत करने की कवायद तेज कर दिया गया है। इस क्रम में विकास खंड की कुल 15 गांवों को मॉडल पंचायत भवन के लिए चयनित किया गया है।

वही धरहरा और फरसंड मोहनपुर को आदर्श गांव के रूप में विकसीत किया जायेगा। इसके साथ ही विकास खंड के कुल 27 गांवों के पंचायत भवन पर लाइब्रेरी की सुविधा शुरू किया जायेगा।

जिसके तहत गांव के युवा और युवतियों को सिविल,बैंकिंग,पुलिस,लोक सेवा चयन आयोग,सेना भर्ती, रेलवे सहित अन्य प्रायोगिक परीक्षा की कुल 257 बुकें लाइब्रेरी में उपलब्ध होगा। यहां पर पढ़ने वालों युवाओं को बैठने के लिये कुर्सी मेज के साथ ऑनलाइन वाईफाई की सुविधा भी दी जायेगी।

एडीओ पंचायत शासन की ओर सें गांव के पंचायत भवन को मॉडल पंचायत भवन के रूप में विकसीत करने की कवायद के तहत प्रथम चरण में 27 गांवों में लाइब्रेरी की सुविधा सोमवार से शुरू होगा।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई