रोहनिया मोहनसराय चौराहे से अदलपुरा जाने वाली रोड की हालत बहुत ही खस्ता हाल हो चुकी है। रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो चुके हैं जिसमें हाईवे के सर्विस रोड के किनारे बने बेतरीके नाला का पानी ओवर फ्लो होकर बदबूदार पानी सड़क पर बने गड्ढे में काफी दूर तक सीवर का बदबूदार पानी भर गया है जिससे मोहनसराय से अदलपुरा जाने वाली रोड जलाशय में तब्दील हो गया है। जिस सड़क पर बह रहे गंदे सीवर की बदबूदार पानी से गुजर कर राहगीर तथा अदलपुरा स्थित शीतला धाम जाने वाले दर्शनार्थी भी मजबूर होकर आते-जाते रहते हैं। उक्त सीवर की पानी से भरे गड्ढेदार सड़क में हिचकोले खाते हुए कई ऑटो सवार व बाइक सवार गिरकर घायल हो चुके हैं।
इस खस्ताहाल और बदबूदार नल की पानी की वजह से स्थानीय लोगों को संक्रमित रोग होने का भय सता रहा है क्योंकि अभी तक ब्लॉक या गांव से किसी प्रकार का संक्रमित रोग के बचाव हेतु दवा कीटनाशक दवाओ का छिड़काव भी नहीं कराया गया है।इस रोड की हालत देखते हुए राजगीरों का आवागमन कम होने के कारण होने से इस रोड के किनारे सभी दुकानदार भी प्रभावित हुए हैं जो भुखमरी के कगार पर लगभग पहुंच चुके हैं।जबकि इसी रास्ते से आए दिन पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारी एवं क्षेत्रीय विधायक एवं मंत्री का भी आवागमन होता रहता है जो अपनी आंखें बंद करके आगे निकल जाते हैं लेकिन इस रोड को दुरुस्त करने के बारे में कोई भी नहीं जहमत नही पालता। जिस लापरवाही के कारण क्षेत्रीय लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है।









Users Today : 9
Users This Year : 12527
Total Users : 25120
Views Today : 14
Total views : 49674