संचारी रोग नियंत्रण अभिमुखीकरण कार्यशाला का हुआ आयोजन

Share

सकलडीहा चंदौली    सकलडीहा सहायक खंड विकास अधिकारी बजरंगी पांडेय की उपस्थिति में संचारी रोग नियंत्रण अभिमुखीकरण कार्यशाला विकासखंड के सभा कक्ष में प्रातः 10:00 बजे आयोजित किया गया। जहाँ बैठक में पंचायत सचिव, समस्त ग्राम प्रधान एवं समस्त पंचायत सहायकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। संबंध में एडियो पंचायत बजरंगी पांडेय ने बताया कि सभी ग्रामों में 5 अक्टूबर से संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम चलाया जाएगा, जो 31 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।

इस अवधि में पंचायती राज विभाग द्वारा गांव के मुख्य मार्गों पर झाड़ी की कटाई के कार्य ,गांव के आंतरिक गलियों में नालियों की सफाई का कार्य तथा जल जमाव वाले स्थल एवं नालियों में एंटी मलेरिया लार्वा दवा का छिड़काव किया जाएगा।

इसी के साथ ग्राम सभा में सायं समय में फॉगिंग का कार्य किया जायेगा ताकि डेंगू और मलेरिया के मच्छरों से ग्रामीणों को निजात मिल सके। ग्राम पंचायत में उथले हैंडपंप है उन्हें लाल रंग के क्रॉस का निशान लगाया जाए ताकि लोगों को यह जानकारी हो कि इसका पानी पीने योग्य नहीं है। इंडिया मार्का टू हैंडपंप का ही पानी पीने के लिए लोगों को जागरूक किया जाना है। हैंडपंप के 10 मीटर की परिधि में व्यापक साफ सफाई सुनिश्चित कराया जाएगा।

वही प्रधान द्वारा रैली आयोजित कर एवं गांव पंचायत में बैठक कराकर लोगों को इस विषय में जागरूक किया जाएगा। इस आशय की जानकारी दी गई कि 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर हमारा संविधान हमारा गौरव टैग करते हुए ग्राम सभा के बैठकें आयोजित किए जाने के भी निर्देश सचिवों को दिए गए। इसी के साथ स्वस्थ विभाग से अपस्थित बी सी पी यम शाहिद द्वारा भी लोगों को स्वास्थ्य संबंधित जानकारी उपलब्ध कराई गई।

 

रिपोर्ट- अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई