मेरठ विशाल सिंघल ने पत्नी को मारा, बीमा पॉलिसी के 80 लाख रुपए पाए। मां को मारा, बीमे के 22 लाख रुपए पाए। पिता के नाम 50 करोड़ रुपए का इंश्योरेंस करवाया, फिर पिता को मार दिया। 50 लाख रुपए मिल चुके थे, बीमा कंपनियों से 50 करोड़ रुपए और आने थे। इससे पहले पकड़ा गया।
विशाल अपनी चौथी पत्नी का 3 करोड़ रुपए का इंश्योरेंस करवा चुका था। उसको भी मारने की तैयारी थी। वो पति के इरादे भांप गई और शादी के 14 दिन बाद ही मायके भाग गई। आज वो जिंदा है। वो कहती है कि विशाल का पेशा लड़कियों से शादी करके उनके नाम इंश्योरेंस करवाना, मर्डर करके पैसा पाना था।
100 करोड़ रुपए से ज्यादा का बीमा घोटाला खोलने वाली संभल जिले की IPS ऑफिसर अनुकृति शर्मा को जांच के दौरान पता चला कि 25 हजार रुपए महीना कमाने वाले शख्स की 50 करोड़ रुपए कीमत की 64 बीमा पॉलिसी हैं। वो हैरान रह गईं। इन्वेस्टिगेशन शुरू किया तो पता चला कि एक शख्स ऐसा है, जो पहले अपने परिजनों की बीमा पॉलिसी कराता है, फिर मर्डर करके पैसा हथिया लेता है।










Users Today : 79
Users This Year : 19414
Total Users : 32007
Views Today : 142
Total views : 63578