मोदी ने दिल्ली BJP के नए कार्यालय का उद्घाटन किया

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली भाजपा के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। इस मौके पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, कई केंद्रीय मंत्री, दिल्ली सरकार के मंत्री, राष्ट्रीय पदाधिकारी और दिल्ली के सभी सांसद, विधायक तथा पार्षद मौजूद रहे

अब तक पार्टी का प्रदेश कार्यालय 14 पंत मार्ग पर था। सोमवार को ये बीजेपी हेडक्वार्टर के पास दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर शिफ्ट हो गया है। इसकी नींव पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने 9 जून 2023 को रखी थी। भाजपा पूरे देश में अपने संगठन के जिलों के कार्यालय बना रही है। जहां भी भाजपा मजबूत है, वहां हर राज्य और जिले में आधुनिक कार्यालय तैयार किए जा रहे हैं। इसमें मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, महाराष्ट्र और दूसरे राज्य शामिल हैं।

 

 

 

रिपोर्ट रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई