मिर्जामुराद गौर गांव (बंगलाचट्टी) पर शिव शक्ति युवा क्लब द्वारा आयोजित दुर्गा पूजा में सोमवार की शाम शक्ति की अधिष्ठात्री कालरात्रि माता की स्वरूप मां दुर्गा के मंत्रों एवं नेत्र संस्कार के बाद पट खोल दिया गया।सत्तमी के दिन पंडितों के वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ ही मूर्तिकारों ने पारंपरिक विधि से माता का पट खोला।
पट खुलते ही मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़े।वही पूरा पंडाल जयकारों से गूंज उठा।वही पंडितों द्वारा माता की विशेष आरती किया गया।मां का पट मिर्जामुराद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार पांडेय, ग्राम प्रधान गौर विजय कुमार गुप्ता, एसआई मधुसूदन त्रिपाठी व समाजसेवी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित द्वारा खोला गया।
इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष मनोज बिन्द, उपाध्यक्ष राजन सोनकर, व्यवस्थापक मनोज कुमार सोनकर, संस्थापक राजबहादुर बिन्द, मंत्री सुरेंद्र बिन्द, कोषाध्यक्ष प्रमेश उर्फ गुड्डू, संरक्षक राजीव गुप्ता ‘राजू’, मीडिया प्रभारी आदित्य गुप्ता व अजय बिन्द, दिलीप सोनकर, राजकुमार सोनकर व शिवकुमार मौजूद रहे।










Users Today : 60
Users This Year : 6300
Total Users : 18893
Views Today : 128
Total views : 37353