सनबीम स्कूल मुगलसराय के विद्यार्थियों का जेईई एडवांस 2026 में शानदार प्रदर्शन

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली डीडीयू नगर

सनबीम स्कूल मुगलसराय का परिसर एक बार फिर गर्व और उल्लास से भर उठा, जब विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों ने देश की सबसे प्रतिष्ठित एवं चुनौतीपूर्ण इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षाओं में से एक आई.आई.टी. जेईई एडवांस 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सफलता की नई इबारत लिखी।

विद्यालय के मेधावी छात्र शशांक कुमार मौर्या ने जेईई एडवांस 2026 में 233 अंक प्राप्त करते हुए कॉमन सीआरएल 500वीं रैंक तथा ओबीसी-एनसीएल श्रेणी में 86वीं रैंक प्राप्त कर अभूतपूर्व उपलब्धि हासिल की है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने चंदौली एवं वाराणसी जनपद में शीर्ष स्थान प्राप्त कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। शशांक की यह सफलता उनकी कठोर मेहनत, अनुशासन, लगन तथा उत्कृष्ट शैक्षणिक मार्गदर्शन का परिणाम है। यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है।

इसी क्रम में विद्यालय की प्रतिभाशाली छात्रा कात्यायनी प्रगभ्या ने भी जेईई एडवांस में सफलता प्राप्त करते हुए एससी श्रेणी में 1251वीं रैंक हासिल की है। और साथ ही ऋषित मंध्यान सीआरएल 13491 रैंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया। उनकी यह उपलब्धि निरंतर परिश्रम, दृढ़ संकल्प और लक्ष्य के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है।

इन सभी विद्यार्थियों की सफलता यह सिद्ध करती है कि सनबीम स्कूल मुगलसराय विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, समुचित मार्गदर्शन एवं प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए अनुकूल वातावरण प्रदान करने में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है। विद्यालय का शैक्षणिक परिवेश विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की चुनौतियों के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण योगदान देता है।

इस गौरवपूर्ण अवसर पर विद्यालय के सेक्रेटरी यदुराज कानूडिया ने सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा – कि यह उपलब्धि उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का परिणाम है।

वहीं इस अवसर पर विद्यालय की निदेशिका  श्वेता कानूडिया ने कहा – कि जेईई एडवांस में मिली यह सफलता केवल इन विद्यार्थियों की उपलब्धि नहीं, बल्कि उस विश्वास, परिश्रम और उत्कृष्ट शैक्षणिक संस्कृति की विजय है जिसे सनबीम स्कूल निरंतर विकसित करता रहा है। सफल छात्रों ने यह सिद्ध कर दिया है कि बड़े सपनों को साकार करने के लिए दृढ़ संकल्प, अनुशासन और निरंतर प्रयास ही सबसे बड़ी पूंजी हैं।

सफलता के इस अवसर पर प्रधानाचार्या श्रीमती सौमिता चटर्जी ने कहा – कि सफलता प्रतिभा और परिश्रम के सुंदर समन्वय का परिणाम होती है। यह उपलब्धि सिद्ध करती है कि दृढ़ संकल्प, अनुशासन और सही मार्गदर्शन के साथ कोई भी लक्ष्य दूर नहीं होता।

इस अवसर पर विद्यालय के डीन यू.बी. राय, उप- प्रधानाचार्य राम प्रताप सिंह , को-ऑर्डिनेटर राजेश सिन्हा, एकेडमिक हेड साधना सिंह, पैरेलल करिकुलम हेड श्रीमती गुंजन सिंह, मनीष पांडेय सहित विद्यालय के शिक्षकों ने सभी सफल विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई