मिर्जामुराद गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय में सोमवार को नवरात्रि उत्सव का आयोजन किया गया।इस दौरान, डांडिया, गरबा एवं भक्ति संगीत का भव्य आयोजन छात्राओं द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समस्त माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर किया गया। प्रबंधक व भाजपा नेता संजीव सिंह गौतम ने कहां नवरात्रि में आयोजन का मुख्य उद्देश्य डांडिया एवं गरबा कोई साधारण नृत्य कार्यक्रम नहीं बल्कि यह देवी दुर्गा की आराधना के लिए किया जाने वाला भक्तिपूर्ण लोकनृत्य है,

जो जीवन के चक्र और देवी की असीम शक्ति का प्रतीक है। कार्यक्रम कि संयोजिका डॉ. संगीता ने कहा कि परंपरागत डांडिया नृत्य से नई ऊर्जा का संचार होता है और ये हमारी संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है। उन्होंने इसे भावी पीढ़ियों के लिए एक अहम उपहार बताया।इस दौरान प्राचार्य डॉ. आशुतोष उपाध्याय, सचिव योगेश सिंह, प्रशासनिक अधिकारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, शिवांगी सिंह ‘शालू’, डॉ. अंजना सिंह, गौरव उपाध्याय, डॉ. विजय सिंह, डॉ. संगीता सिंह, मुकेश यादव, अमृता सिंह, आरती प्रजापति, संजू गुप्ता, तृप्ति जायसवाल, श्वेता देवी, राजेश सिंह, वीरेन्द्र विश्वकर्मा, गोलू यादव, रामजी यादव समेत समस्त प्रवक्तागण व छात्राएं उपस्थित रही।










Users Today : 6
Users This Year : 19432
Total Users : 32025
Views Today : 6
Total views : 63600