राकेश रौशन दिव्यांग संस्था के प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत

Picture of voiceofshaurya@gmail.com

voiceofshaurya@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली चहनिया

क्षेत्र के मारुफपुर गांव निवासी राकेश यादव रौशन को दिव्यांगता के क्षेत्र में कार्यरत राष्ट्रीय संस्था एसोसिएशन ऑफ पर्सन्स विथ डिसएबिलिटीज का उत्तर प्रदेश राज्य का प्रदेश अध्यक्ष (कार्यकारी) मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष (कार्यकारी) हरदेव प्रसाद ने बुधवार को इस आशय का एक पत्र जारी करके किया है।

मालूम हो कि राकेश रौशन जिले के जाने माने सामाजिक कार्यकर्ता, दिव्यांग कार्यकर्ता और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांगो का मतदान प्रतिशत बढ़वाने के लिए नामित दिव्यांग स्वीप आइकॉन हैं। इनके अथक प्रयासों से जिले में दिव्यांजनों ने अब तक के सर्वाधिक मतदान किए हैं। इनके द्वारा दिव्यांगजनों को ट्राई साइकिल। मोटराईज्ड ट्राई साइकिल, कान की मशीन, यूडीआईडी कार्ड, दिव्यांग पेंशन, रोजगार ऋण, शादी अनुदान आदि में व्यक्तिगत एवं जिला प्रशासन के द्वारा सहयोग किया जाता है।

अपने मनोनयन से अभिभूत रौशन ने कहा कि कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जो जिम्मेदारी मुझे राष्ट्रीय अध्यक्ष जी ने दी है, उसका बखूबी निर्वहन करूंगा।

मालूम हो कि रौशन को पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चार राजकीय पुरस्कारों से पुरस्कृत किया जा चुका है, जिसमें दिव्यांगता के क्षेत्र में दिया जाने वाला सबसे महत्वपूर्ण पुरस्कार रोल मॉडल अवॉर्ड वर्ष 2017 में लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा दिया गया था। इसके अतिरिक्त देश भर की दिव्यांगता के क्षेत्र में सेवारत संस्थाओं द्वारा भी अब तक हजारों पुरस्कार और सम्मान मिल चुका है। वर्तमान में रौशन आकाशवाणी वाराणसी में उत्तर प्रदेश के पहले कम्पीयर/ एनाउंसर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

राकेश रौशन के इस मनोनयन पर डॉ. संजय यादव, डॉ. नदीम अशरफ़, डॉ. राजेश निषाद, डॉ. डीआर यादव, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. विवेक सिंह, प्रधान ज्ञानी जैल सिंह, इरफान अहमद, जमा भाई, राजेश बीडीसी आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

 

रिपोर्ट – अलीम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई