पुलिस द्वारा पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार।
चन्दौली सकलडीहा
नाबालिग पुत्री को शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक सम्बन्ध बनाया गया। जब पीड़िता द्वारा शादी करने का दबाव बनाया गया तो अभियुक्त शादी से मुकर गया तथा गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सकलडीहा पर मु0अ0सं0-115/2026 धारा 65(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट में अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही प्रचलित की गई।
पुलिस कार्यवाही-
उच्चाधिकारीगण के निर्देशन में दिनांक 27.05.2026 को थाना सकलडीहा पुलिस टीम द्वारा मु0अ0सं0-115/2026 धारा 65(1)/115(2)/352/351(3) बीएनएस व 5(L)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त 1.अमीनुद्दीन शाह पुत्र कुद्दुश शाह को ग्राम नौंरगाबाद थाना सकलडीहा से गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।











Users Today : 18
Users This Year : 16734
Total Users : 29327
Views Today : 21
Total views : 58102