दोपहर 12 बजे के लगभग भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा,काशी क्षेत्र के उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल के नेतृत्व में काशी के सभ्रांत लोग,अधिवक्ता बंधु व भाजपा कार्यकर्ता जिला मुख्यालय स्थित पुलिस कमिश्नर के कार्यालय पहुंचे और ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर,वाराणसी आलोक प्रियदर्शी से मिलकर यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय के विरुद्ध लिखित शिकायत किये।
कांग्रेस नेता के आपत्तिजनक कृत्य से दुखी एवं नाराज लोगों ने जेसीपी को अजय राय के द्वारा किये गए कुकृत्य की जानकारी दी और उनके विरुद्ध प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर विधि सम्मत कार्यवाही का आग्रह किया। शिकायती पत्र का अवलोकन कर जेसीपी ने उचित कार्यवाही करवाये जाने की बात प्रतिनिधि मंडल से कही। कमिश्नर कार्यालय से बाहर आने के बाद आक्रोशित भाजपा कार्यकर्ताओं,सभ्रांत जनों व अधिवक्ता बंधुओं ने नारेबाजी के बीच जिला मुख्यालय पर यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय का पोस्टर दहनकर काशी का आक्रोश व्यक्त किया।
इस दौरान कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा नेता अनूप जायसवाल ने कहा की कांग्रेस नेता अजय राय की स्थिति अब राजनीति में हास्यास्पद और निराशा के अंधकार में समाहित हो चुकी है। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के प्रति नीचता की पराकाष्ठा पर यह व्यक्ति पहुंच चुका है। पीएम और महोबा एसपी को मां की गाली देने का वीडियो जब प्रसारित होने लगा तो उसे कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष एआई जनरेटेड बताने लगे जबकि वास्तव में वो विशुद्ध रुप से बेहयाई जनरेटेड वीडियो है जो कांग्रेस नेता के काले चरित्र को समाज में दर्शा रहा है,
लोग उनका वीडियो देखकर अब उनको ही गाली दे रहे हैं। कॉग्रेस नेता के द्वारा महोबा में पीएम के प्रति किया गया विषवमन अमर्यादित और असामाजिकता की मिसाल है। अजय राय ने अपने घोर शर्मसार आचरण से काशी की जनता के भावनाओं पर कुठाराघात किया है साथ ही काशी की संस्कृति पर भी यह घटना प्रहार के समान है। अजय राय ने पीएम मोदी जी को गाली देकर पिछड़े समाज का भी उपहास उड़ाया है जो घोर निंदनीय है।
इसीलिए नाम अजय होते हुए भी ये व्यक्ति लगातार पराजय राय बना हुआ है।कार्यक्रम का संचालन विहिप नेता विपुल कुमार पाठक व सबका आभार धीरेंद्र शर्मा एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में विशेष रुप से भाजपा काशी क्षेत्र कार्यालय मंत्री अधिवक्ता श्रीप्रकाश शुक्ला,विपुल कुमार पाठक,शंकर जायसवाल,रजनीश अग्रवाल एडवोकेट,सुनील कन्नौजिया एडवोकेट,राहुल जायसवाल,धीरेंद्र शर्मा एडवोकेट,प्रदीप जायसवाल,रविशंकर जी,संजय गुप्ता,सुबीर गुप्ता,जय किशन गुप्ता, राहुल श्रीवास्तव सहित अनेकों सभ्रांत लोग उपस्थित थे।










Users Today : 6
Users This Year : 23797
Total Users : 36390
Views Today : 6
Total views : 71503