जौनपुर —
जिले के चर्चित और सनसनीखेज दुल्हा हत्याकांड में आखिरकार पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी। एक लाख रुपये का इनामी और खूंखार बदमाश रवि यादव पुलिस मुठभेड़ में ढेर हो गया। इस कार्रवाई के बाद पूरे पुलिस विभाग में उत्साह और जनता में सुरक्षा का भरोसा मजबूत हुआ है।
बताया जा रहा है। कि खेतासराय थाना क्षेत्र में एक मई की शाम बारात लेकर निकले दूल्हे आजाद बिंद की बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस हत्याकांड ने पूरे जनपद को झकझोर कर रख दिया था। घटना के बाद पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कई टीमें लगातार अपराधियों की तलाश में जुटी थीं।
सूत्रों के अनुसार पुलिस को सूचना मिली कि दुल्हा हत्याकांड में शामिल बदमाश गोरारी मोड़ के पास आने वाले हैं। सूचना मिलते ही खेतासराय थानाध्यक्ष केके सिंह अपनी टीम के साथ चेकिंग अभियान में जुट गए। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्ध बदमाश आते दिखाई पड़े। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया तो बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।
इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक लाख का इनामी बदमाश रवि यादव गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि बहादुरी से मोर्चा संभाल रहे। थानाध्यक्ष केके सिंह भी बदमाशों की गोली लगने से घायल हो गए। घायल बदमाश को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल थानाध्यक्ष का इलाज जारी है।
पुलिस विभाग के अधिकारियों ने थानाध्यक्ष केके सिंह और उनकी टीम की बहादुरी की सराहना करते हुए कहा कि जौनपुर पुलिस अपराध और अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। इस एनकाउंटर के बाद अपराधियों में दहशत और आम जनता में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।
जनता बोल रही है। ऐसे जांबाज पुलिसकर्मियों पर पूरे जिले को गर्व है।
स्थानीय लोगों का कहना है। कि जिस तरह से जौनपुर पुलिस ने दुल्हा हत्याकांड के आरोपी को ढेर किया है। उससे अपराधियों को साफ संदेश मिल गया है। कि अब कानून से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
जो कानून से टकराएगा, उसका यही अंजाम होगा जौनपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई से अपराधियों में मचा हड़कंप
रिपोर्ट : सुरेश कुमार शर्मा











Users Today : 26
Users This Year : 23817
Total Users : 36410
Views Today : 34
Total views : 71531