मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना है हमको जानकारी नहीं थी छोटे-छोटे मासूम बच्चे भी थे कार्यक्रम में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशानुसार लूट,चोरी,छिनैती व समाज में अमन चैन बिगाड़ने वालों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व अपर पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज ईशान सोनी के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक सिगरा की पुलिस टीम द्वारा शनिवार को आई लव मोहम्मद के नाम का पोस्टर व बैनर लेकर बिना अनुमति के जुलूस निकालकर साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने व अराजकता फैलाने वाले आठ अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार किए गए
अभियुक्तों के नाम क्रमशः शहाबुद्दीन अंसारी पुत्र अब्दुल हमीद निवासी काजीपुर खुर्द लल्लापुरा सिगरा, दूसरे का स्वालेह अंसारी पुत्र अजीमुद्दीन अंसारी निवासी काजीपुरा खुर्द लल्लापुरा, तीसरे का साहिल जमाल पुत्र अनवर अली निवासी लल्लापुरा थाना सिगरा, चौथे का सरफराज अहमद पुत्र निसार अहमद निवासी लल्लापुरा थाना सिगरा, पांचवें का वसीम पुत्र सरफुद्दीन निवासी लल्लापुरा थाना सिगरा,छठवें का इश्तियाक अहमद पुत्र मुख्तार अहमद निवासी लल्लापुरा थाना सिगरा, सातवें का मोहम्मद इमरान अंसारी पुत्र मोहम्मद इकबाल निवासी लल्लापुरा थाना सिगरा और आठवें अभियुक्त बाल अपचारी उम्र 17 वर्ष बताया गया। गिरफ्तार किए गए आठो अभियुक्तों को शनिवार को मीडिया के सामने पेश करते हुए प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र ने बताया की चौकी प्रभारी लल्लापुरा जब क्षेत्र में चेकिंग अभियान चला रहे थे
तभी सूचना मिली कि 15- 20 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा आई लव मोहम्मद लिखा हुआ बैनर व पोस्टर तथा डीजे बजाकर आवागमन को बाधित कर नारेबाजी करते हुए जुलूस निकाल रहे हैं। वही मुस्लिम समुदाय के लोगों का कहना था हमको जानकारी नहीं थी परमिशन की… कोतवाल संजय मिश्रा ने बताया आम जनमानस को समस्या होगी अगर तो कार्यवाही सख्त होगी तभी मौके पर लल्लापुरा चौकी इंचार्ज पहुंचे। जुलूस में शामिल मुस्लिम संप्रदाय के लोगों द्वारा सांप्रदायिक माहौल खराब करने को लेकर ऐसा किया जा रहा हैं जिससे क्षेत्र में और अराजकता फैल सके तथा सांप्रदायिक विवाद उत्पन्न हो सके। चौकी इंचार्ज द्वारा नारेबाजी कर सौहार्द बिगाड़ने वाले आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया।
सिगरा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्तों को धारा 299/196 बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया वही मुस्लिम समुदाय से जुड़े लोगों ने काफी प्रयास किया मामला हल हो जाए लेकिन पुलिस ने अपनी कार्यवाही पूरी की गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सिगरा संजय कुमार मिश्र, प्रशान्त शिवहरे चौकी प्रभारी लल्लापुरा, उ0नि0 दुर्गा प्रसाद, हे0का0 धीरेन्द्र दीक्षित,का0 नरेन्द्र कुमार,का0 विकास कुमार आदि शामिल रहे










Users Today : 27
Users This Year : 6267
Total Users : 18860
Views Today : 41
Total views : 37266