मथुरा
मथुरा जनपद में उत्तर प्रदेश पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय एवं गौ अनुसंधान संस्थान मथुरा उत्तर प्रदेश के अधीन संचालित कृषि विज्ञान केंद्र मथुरा द्वारा दिनांक 22 अप्रैल 2026 को गांव आंगई विकासखंड बलदेव, जिला मथुरा में गहन जागरूकता अभियान फसलों में उर्वरकों का संतुलित प्रयोग विषय पर कार्यक्रम आयोजित किया गया ।
जागरूकता कार्यक्रम में 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया
गहन जागरूकता कार्यक्रम वेटरनरी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अभिजीत मित्रा एवं निदेशक प्रसार प्रोफेसर संजीव कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में आयोजित किया गया कार्यक्रम में केंद्र के प्रभारी डॉक्टर वाई. के. शर्मा द्वारा किसानों को उर्वरक का न्यायोचित प्रयोग एवं रासायनिक उर्वरकों के विकल्प के बारे में जानकारी दी, केंद्र के उद्यान वैज्ञानिक डॉ बृजमोहन द्वारा किसानों को बताया कि किसान रासायनिक उर्वरकों के अलावा अन्य जैविक खाद के प्रयोग एवं सब्जियां, बागवानी एवं फलो की खेती कर सकते हैं।
केंद्र के मृदा वैज्ञानिक डॉ रविंद्र कुमार राजपूत द्वारा किसानों को बताया कि किसान भाई अपने खेत की मिट्टी की जांच कर कर संतुलित उर्वरकों का प्रयोग करें एवं साथ ही साथ सड़ी हुई गोबर की खाद, ढैंचा की हरी खाद, फसलों अवशेषों की खाद बनाकर खेत में डालें, जिससे कम लागत में अधिक उपज मिले तथा खेत की उपजाऊ शक्ति निरंतर व दिनों दिनों तक बढ़ती रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता गांव के प्रगतिशील कृषक सौदान सिंह सिकरवार द्वारा की गई कार्यक्रम में राधा कृष्ण, धर्मवीर, गौरव, यशपाल, सूरज, सुखवीर आदि सहित 50 से अधिक किसानों ने भाग लिया।
रिपोर्ट : अंजली यादव









Users Today : 81
Users This Year : 24023
Total Users : 36616
Views Today : 190
Total views : 72006